मेरा उन्हीं दिनों मुंबई जाने का कार्यक्रम था, सो मैंने सुब्रमनियन साब को मेल कर पूछा कि अगर मैं भी इन्हें देखने जाऊं तो क्या क्या उपयोगी बातें है जो आप मुझे बताएंगे। उन्होंने बड़ी सहृदयता से मुझे तुरंत उत्तर दिया और मुझे पानी वगैरह का इंतजाम कर जाने को कहा और साथ ही कुछ और काम की बातें भी बता दी।
इन ऐतिहासिक बौद्ध गुफाओं पर विस्तार से सुब्रमनियन साब के चिट्ठे पर यहाँ देखा-पढ़ा जा सकता है, यहाँ इसी स्थल के मेरे कैमरे से मेरे और मेरे परिवार के खींचे कुछ चित्रों पर गौर फरमाएं.